Home » प्रदेश मंत्री के रिश्तेदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

प्रदेश मंत्री के रिश्तेदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

by pawan sharma

मथुरा। जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र गुहारी मोड पर पूर्व प्रधान सरगम सिंह पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली। यूपी के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह के समधी पूर्व प्रधान सरमन सिंह को आज फार्म हाउस से घर जाते समय बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। प्रधान के गोली लगते ही वे बाइक से गिर पड़े। गोली की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुहारी के पूर्व प्रधान चौ. सरमन सिंह आज ग्राम दौताना के निकट अपने फार्म हाउस से बाइक पर सवार होकर अपने आवास पर जा रहे थे। तभी ग्राम चन्दौरी मोड के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी।

चौ. सरमन सिंह प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के छोटे भाई पूर्व एमएलसी चौ. लेखराज सिंह के समधी है। मंत्री के समधी में गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। गोली कांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया।

बताया गया है गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान को छाता थाना प्रभारी नयति हास्पीटल में उपचार के लिए ले गये है। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Comment