Home » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, सीसीटीवी में कैद घटना, एक महिला की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, सीसीटीवी में कैद घटना, एक महिला की मौत

by admin

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 22 वें माईल स्टोन पर डिवाइडर से कार टकरा गई। हादसे में एक 60 वर्षीय महिला सहित 6 लोग घायल हो गंभीर रूप से घायल हो गये। एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पहुंची पीएनसी, यूपीडा, पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग महिला का हालात नाजुक थी, ईलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मोहल्ला आजादनगर मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद निवासी आशुतोष गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता अपनी मां माया देवी उम्र 60 वर्ष ,बहन मृगनयनी, पत्नी विभा, पुत्री सोनवी तथा पुत्र आरूस के साथ अपनी कार संख्या यूपी 76 ए ए 7037 से फर्रुखाबाद से अहमदाबाद जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के 22वें माइलस्टोन पर सुबह करीब 8:00 बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते कार पलट गई कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही यूपी डा की सेफ्टी वेन, फतेहाबाद पुलिस तथा 112 हेल्पलाइन मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान माया देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व महेश चंद की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है जबकि मृतका का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles