Home » किरावली तहसील के गांवों को सेनिटाइज करने का अभियान जोरो पर

किरावली तहसील के गांवों को सेनिटाइज करने का अभियान जोरो पर

by admin

आगरा। भाजपा नेता प्रशांत पौनिया द्वारा किरावली तहसील के गाँवो को सेनिटाइज करने अभियान 1 मई से शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत वे लगातार किरावली के गांव में पहुंच कुछ युवाओं को साथ लेते हैं और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाकर उनके साथ ही गांव गांव सैनिटाइज करने में जुट जाते हैं।

इसी क्रम में शनिवार को भी भाजपा नेता प्रशांत पौनिया सुबह 5 बजे निकल कर किरावली के गाँवो में पहुँचे। उनके साथ अशोक चाहर, पार्षद राहुल चौधरी, जितेंद्र फौजदार भूरा सिकरवार, चेतन चाहर, भीमसेन भगोर चौधरी रामवीर सिंह भी साथ में रहे। भाजपा नेता प्रशांत पौनिया ने बताया कि वे अब तक 40 गांव में पहुंच सैनिटाइजेशन कर चुके हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि पूरा करावली सेनेटाइज़ नहीं हो जाता।

Related Articles