Home » लखीमपुर में मृतक किसानों के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका गांधी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

लखीमपुर में मृतक किसानों के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका गांधी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

by admin
Rahul-Priyanka Gandhi met the families of the deceased farmers in Lakhimpur, assured of all possible help

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार की शाम लखीमपुर खीरी पहुंच गए। सबसे पहले दोनों नेता पलिया पहुंचे और बवाल में मारे गए किसान लवप्रीत के परिवार वालों से मुलाकात की। पलिया के चौखड़ा फार्म स्थित घर पर दोनों नेताओं ने लवप्रीत के परिजनों से बातचीत की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बताया परिवारों ने कहा कि सब जानते हैं कि ये किसने किया है। मृतक किसान के परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी पर जोर दिया।

वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार का मदद का भरोसा जताते हुए कहा और हम दबाव डालने आएं हैं ताकि इन्हें न्याय मिल सके।परिवार से उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह से किसानों के साथ है। न्याय की लड़ाई में हर तरीके से मदद का वादा करती है।

इस को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, आज लखीमपुर खीरी में राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी स्वर्गीय लवप्रीत के माँ-पिता व दोनों बहनों से मिले और दुःख साझा किया। उन्होंने कहा, पहाड़ सी पीड़ा में सांत्वना के दो बोल भी मरहम का काम करते हैं। उन्होंने न्याय के संघर्ष में परिवार का साथ निभाने का संकल्प भी किया।वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, परिवार ने सारी व्यथा भी सुनाई और ज़ालिम सरकार के दिये घाव भी दिखाये।

उन्होंने आगे कहा, अपने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल भी साथ रहे और परिवार को धैर्य बँधाया। हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। लवप्रीत के घर पर बीस मिनट तक रहने के बाद राहुल-प्रियंका बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे।

Related Articles