Home » खेलकूद प्रतियोगिता में बी.वी.आर.आई. के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलकूद प्रतियोगिता में बी.वी.आर.आई. के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

by admin
BVRI in sports competition The students showed their stamina

बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट बिचपुरी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल कूदों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। सभी खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना के अनुरूप प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य व्यस्तता भरे जीवन में शारीरिक मजबूती बनाने का है।

बिचपुरी स्थित बी वी आर आई कैंपस में 2021-22 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सीमा भदौरिया ने झंडारोहण पर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि खेलों द्वारा व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है, जिसमें शरीर साथ-साथ मानसिक एवं सामाजिक रूचि देखने को मिलती है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला पर के लिए विभिन्न इवेंट आयोजित किए गए, जिसमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर, लॉन्ग जंप, जैवलिन थ्रो शामिल थे। पुरुष वर्ग में शैलेंद्र कुमार चैंपियन बने वहीं महिला वर्ग में विमलि प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ एस बी चौधरी, डॉ आशुतोष भंडारी, चीफ प्रॉक्टर डॉ एनके सिंह, डॉक्टर सूरजमुखी, डॉ पी के सिंह, डॉ जयप्रकाश, डॉक्टर सुभाष चंद्र, डॉक्टर संजय कुमार, सूबेदार सिंह, नीलम भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles