Home » नाव संचालकों ने लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, देखें नाव पर कैसे बॉर्डर पार कर रहे हैं लोग

नाव संचालकों ने लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, देखें नाव पर कैसे बॉर्डर पार कर रहे हैं लोग

by admin

आगरा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू किया है। बेवजह कोई घर से बाहर न निकले इसे पुलिस सुनिश्चित कराने में जुटी हुई है तो वहीं कुछ नाव संचालकों ने लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा दी है। नाव संचालक अवैध रुप से चंबल नदी में संचालन कर मध्य प्रदेश के निवासियों को उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुँचा रहे हैं। नावों के संचालन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग अधिकारियों के होश उड़ा दिये है।

सोशल मीडिया पर 55 घंटे के यूपी में लॉकडाउन के दौरान नावों के संचालन का वायरल हो रहा वीडियो पिनाहट के क्यौरी घाट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देख सकते है कि किस तरह से नाव संचालकों ने चंबल नदी में अवैध तरीके से नाव का संचालन कर पुलिस और वन विभाग को चुनौती दी है। नाव में बैठे लोगों ने मास्क भी नही पहना है और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ा दी है।

सूत्रों के माने तो नाव संचालकों ने लॉक डाउन में अवैध रुप से नाव का संचालन करके प्रति बाइक 200 रुपए और प्रति यात्री 50 रुपए के हिसाब से वसूली कर रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है कि लॉकडाउन होने पर भी नाव का संचालन कैसे हुआ।

Related Articles