Home » बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने पति के साथ निहारा ताजमहल

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने पति के साथ निहारा ताजमहल

by admin
Badminton star Saina Nehwal enjoys the Taj Mahal with her husband

Agra. रविवार शाम को भले ही ओलंपियन साइना नेहवाल ( Olympian Saina Nehwal) आगरा में आई गयी हो लेकिन उन्होंने मंगलवार सुबह अपने पति के साथ मोहब्ब्त की निशानी ताजमहल ( Taj Mahal) का दीदार किया। वह सुबह आठ बजे ताजमहल पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रुकी। भ्रमण के दौरान ताजमहल की पच्चीकारी और उसकी स्थापत्य कला व खूबसूरती को देख साइना मंत्रमुग्ध नजर आई। इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल व कैमरे में भी कैद किया।

आपको बताते चलें कि ओलंपियन साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप ( Parupalli Kashyap) और मित्रों के साथ रविवार (Sunday) को आगरा पहुंची थीं। उस दिन प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू होने की वजह से स्मारक बंद थे और वो कोई स्मारक नहीं देख सकी थीं। होटल की टेरेस से ही उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था और उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। सोमवार सुबह वो वृंदावन चली गई थीं। वहां से लाैटते वक्त सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का दीदार उन्होंने किया था।

मंगलवार सुबह साइना अपने पति और मित्रों के साथ ताजमहल पहुंचीं। साइना और पारुपल्ली कश्यप फोरकोर्ट से ही ताजमहल के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आए। दोनों ने स्मारक में जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी की। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को ताजमहल में प्रशंसकों ने पहचान लिया और उनके साथ फोटो लिए।

इस दौरान उनके साथ गाइड नितिन सिंह मौजूद रहे जिन्होंने उन्हें पूरा भ्रमण कराते हुए ताजमहल के निर्माण और शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत से संबंधित सभी जानकारी उन्हें दी। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल में हो रही पच्चीकारी और उसकी स्थापत्य कला में काफी दिलचस्पी ली। ताजमहल में प्रवेश के दौरान साइना नेहवाल और उनके पति मास्क लगाये हुए थे जिससे कम ही पर्यटक साइना को पहचान सके लेकिन जो साइना को पहचान पाए उन्होंने उनके साथ सेल्फी जरूर ली।

Related Articles