Home » आवारा पशुओं के आतंक से नाराज़ किसानों ने किया ऐसा काम कि प्रशासन के उड़े होश

आवारा पशुओं के आतंक से नाराज़ किसानों ने किया ऐसा काम कि प्रशासन के उड़े होश

by admin

आगरा। आवारा पशुओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा पशु किसानों की खेती को बर्बाद करके किसानों को आर्थिक रूप से चोट पहुँचा रहे हैं। किसान अवारा पशुओं की समस्या व इनसे होने वाले नुकसान की जानकारी प्रशासन को दे चुके हैं लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई। आक्रोशित किसानों ने इन अवारा पशुओं को माध्यमिक विद्यालय में बंद करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। विद्यालय में अवारा पशुओं के झुण्ड को देखकर अध्यापकों के होश उड़ गए इसकी सूचना प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। अध्यापकों ने बच्चों को भी स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

मामला थाना मलपुरा के क्षेत्र जरुआ कटरा का है। बताया जाता है कि गांव में आवारा पशुओं का कहर बरस रहा है। अवारा पशु किसानों की खड़ी खेती को बर्बाद कर रहे हैं। किसान 24 घण्टे अपनी खेती की रखवाली कर रहा है। अवारा पशुओं से खेती बचाने के लिए रात में भी खेत पर जागकर रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी खेती बच नही पा रही है।

बताया जाता है कि बीती रात गांव किसानों ने अवारा पशुओं को एकत्रित करके गांव के ही माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह जब विद्यालय के अध्यापक पहुँचे तो इसकी जानकारी हुई। विद्यालय के अध्यापक और छात्र घंटो तक विद्यालय के बाहर खड़े रहे। इसकी सूचना गांव में हुई तो विद्यालय के बाहर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ लग गयी। ग्रामीणों में इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और प्रशासन को दी।

Related Articles