Home » Honeymoon मनाने गए अलीगढ़ के दंपति के coronavirus के चपेट में आने की आंशका

Honeymoon मनाने गए अलीगढ़ के दंपति के coronavirus के चपेट में आने की आंशका

by admin

अलीगढ़। शादी की सालगिरह मनाने थाईलैंड गए युवा दंपती के कोरोनावायरस की चपेट में आने की आशंका है। उन्हें पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रक्त, सीरम एवं स्लाब का नमूना ले लिया गया है, जिसे जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

रामघाट रोड क्वार्सी निवासी युवा दंपति (क्रमश: 29 एवं 26 वर्ष) शादी की सालगिरह पर थाईलैंड घूमने गए थे। दोनों सोमवार को थाईलैंड से वापस लौटेे हैं। युवक की पत्नी को गले एवं शरीर में दर्द है। बुखार एवं जुकाम से भी पीड़ित है।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. शोएब ने बताया कि युवा दंपत्ति की शिकायत पर दोनो को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। रक्त, सीरम एवं स्लाब का नमूना ले लिया गया है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि थाईलैंड में गर्मी बढ़ रही है। हवाई जहाज वातानुकूलित होता है। इसकी वजह से जुकाम, बुखार आदि होने की आशंका है। सही स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। युवक दवा कारोबारी है।

Related Articles