Home » उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी आगरा की बेटी डॉ. प्रियंका सक्सेना

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी आगरा की बेटी डॉ. प्रियंका सक्सेना

by admin
Agra's daughter Dr. Priyanka Saxena became Assistant Professor in Higher Education Service Commission

आगरा। शहर की होनहार बेटी डॉ. प्रियंका सक्सेना का उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणि विज्ञान के पद पर चयन हुआ है। लिखित परीक्षा पास करने व मेरिट में चयन होने के बाद 29 अप्रैल को इलाहाबाद में इंटरव्यू हुआ था जिसमें देर शाम घोषित हुए परिणाम में डॉ. प्रियंका का चयन हुआ।

असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणी विज्ञान के पद पर चयनित प्रियंका सक्सेना ने डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी, एमफिल, और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा आगरा विवि के लाइफ साइंस विभाग में भी उनका शैक्षिक अनुभव रहा है। डॉ. प्रियंका ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई किताबों में आर्टिकल एवं शोध विषय लिखे हैं जो कॉलेजों में पढ़ाये जाते हैं।

डॉ. प्रियंका सक्सेना का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने से परिवार वालों के साथ ही शहर वासियों में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी बधाई का दौर जारी है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारी जनों को दिया है।

Related Articles