Home » सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ जारी है आगरा नगर निगम का अभियान

सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ जारी है आगरा नगर निगम का अभियान

by admin

Agra. अगर आप ने सड़क पर थूका या फिर पीक मार दी तो आप नगर निगम की नजरों में गुनहगार कहलाएंगे। नगर निगम की टीम आप पर जुर्माना भी कर सकती है। आगरा नगर निगम की ओर से सड़क पर रुकने और पीक मारने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा नगर निगम की टीम लोगों को जागरूक बना रही है कि वह सड़क पर ना थूके।

थू-थू अभियान

बुधवार को आगरा नगर निगम की टीम ताजगंज क्षेत्र में पहुंची। यहां पर नगर निगम की टीम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लोगों को सड़क पर न थूकने और ना ही पीक मारने के प्रति जागरूक बनाया गया। निगम की ओर से इस अभियान को थू-थू नाम दिया गया था। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही रिजवाना ने बताया कि थू थू अभियान प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहा है। इस अभियान से शहर वासियों को जागरूक बनाने का काम किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वह सड़क पर ना थूके।

शहर को स्वच्छ बनाने की है कवायद

रिजवाना ने बताया कि आगरा शहर में हाल ही में जी-20 की बैठक संपन्न हुई जिसके चलते शहर को खूबसूरती के साथ सजाया गया है। लोग इधर उधर थूक कर शहर को गंदा ना करें, इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों में भी स्वच्छता की अलख जग सके।

लगाया जा रहा है 250 रुपये जुर्माना

रिजवाना ने बताया कि जो लोग समझाने के बाद भी थोड़ी दूर जाकर पीक मार देते हैं। इसलिए सड़क पर कोई भी पीक मारता हुआ या फिर थूकता हुआ मिल जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर 250 रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment