Home » आगरा कोरोना अपडेट : 105 नए मामले आये, संक्रमित की कुल संख्या 4700 पार

आगरा कोरोना अपडेट : 105 नए मामले आये, संक्रमित की कुल संख्या 4700 पार

by admin

आगरा। आज 19 सितंबर को आगरा में कोरोना पॉजिटिव के 105 मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन 100 से ऊपर मामले आ रहे है। अब तक 117 मरीजों की मौत हो चुकी है तो वहीं कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 4706 हो गयी है।

शहर में लगभग 572 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शनिवार को कई मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3727 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 862 हो गयी है। अब तक 1,64,555 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 79.20 है।

Related Articles