Home » अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग गोवा में रचाई शादी !

अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग गोवा में रचाई शादी !

by admin
Actress Mouni Roy got married with her boyfriend Sooraj Nambiar in Goa!

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने आज गुरुवार को दुबई के उद्योगपति सूरज नंबियार से शादी कर ली। इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय और नंबियार की शादी की तस्वीरें पब्लिश हो रही हैं। खबरों के अनुसार, गोवा में दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार मौनी रॉय और सूरज नंबियार की शादी हुई। दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में बीते दिन बुधवार को की गई थीं।

बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के दोस्त अर्जुन बिजलानी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेस नंबियार। मौनी रॉय के फैंस और फ्रेंड्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी दे रहे हैं। हालांकि अभी तक मौनी रॉय या सूरज नंबियार और दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़े वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

बताते चलें कि सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बैंकर है। मौनी रॉय उनके साथ 2019 से डेट कर रही थी और उन्होंने लंबे समय तक इस जानकारी को छुपाए रखा था। वहीँ मनोरंजन जगत से जुड़ी अभिनेत्री मौनी रॉय आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी फ़ोटो पोस्ट कर जमकर सुर्खियां बटोरती रहीं हैं।

Related Articles