Home » कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ताओं ने दीवानी में लगाई जनता की अदालत, माँगा न्याय

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ताओं ने दीवानी में लगाई जनता की अदालत, माँगा न्याय

by admin

आगरा। कांग्रेस से निष्काषित कार्यकर्ता अपने निष्कासन को गलत बताते हुए जनता के दरबार मे पहुँच रहे हैं। कांग्रेस से निष्काषित कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे जनता की अदालत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत निष्काषित कार्यकर्ता दीवानी पहुँचे। यहाँ पर सभी निष्काषित कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मौर्या के चैंबर पर जनता की अदालत लगाई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मौर्या ने की।

कांग्रेस से निष्काषित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने मामले को अधिवक्ताओं की अदालत में रखा। कांग्रेस से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने सभी की बात सुनी और हाई कमान से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मौर्या का कहना था कि कांग्रेस अगर इसी तरह से वरिष्ठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को बिना सोचे समझे पार्टी से निष्काषित करते रहे तो कैसे कार्यकर्ता पार्टी में काम करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता ने साफ कहा कि समूचा अधिवक्ता समाज इनके साथ खड़ा हुआ है और उनका निष्काषन पूरी तरह से अवैध है।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति का गठन कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा था लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नही आया और एक षडयंत्र के माध्यम से संघर्षशील कार्यकर्ताओं को बाहर कराया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी रमाशंकर ने कहा कि निष्काषित कार्यकर्ता कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्होंने हर पल पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। उनकी नियत पर शक नही किया जा सकता है।

वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि कांग्रेस के खिलाफ एक सोची समझी साजिश रची जा रही है जिससे संगठन को कमजोर किया जा सके। वरिष्ठ कांग्रेसी आरएस मौर्या और रमाशंकर ने साफ कहा कि हाई कमान को इस मामले में हस्तक्षेप करके एक जांच अधिकारी को भेजकर जांच करानी चाहिए। अगर ऐसा नही होता तो अधिवक्ता समाज अपने इन संघर्षशील कार्यकर्ताओं की लड़ाई को सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ने को मजबूर होगा।

Related Articles