Home » गांधी जयंती से शुरू हुई भाजपा विधायक की पदयात्रा का यहां हुआ भव्य स्वागत

गांधी जयंती से शुरू हुई भाजपा विधायक की पदयात्रा का यहां हुआ भव्य स्वागत

by pawan sharma

फतेहाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से शुरु हुई भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा की पदयात्रा रविवार को यमुना नदी के खादरों से गुजरतीं हुई गांव ईधौन जा पहुंची। इस पदयात्र का जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। इस पदयात्र के दौरान भाजपा विधायक ने चौपाल लगाई और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की अपील की।

भाजपा विधायक की पदयात्रा रविवार सुबह बमरौली गाँव से शुरु हुई जो भोलपुरा, नगरचंद, अहीरपुरा, छतरियापुरा,
कंकरीली, बेहडी, पारौली, सिकरवार होते हुए ईधौन पहुँची। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा विधायक ने जगह जगह नुक्कड़ सभा और चौपाल लगाकर मोदी और योगी सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ लेने की सभी से अपील भी की।

भाजपा विधायक ने चौपाल लगाकर लोगों को बताया कि मोदी और योगी सरकार किसानों के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठा रही है। विधायक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि फतेहाबाद विधानसभा में ऐसे भी गांव है जहाँ के लोगो को केंद्र और यूपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है, ऐसे लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए इस पदयात्रा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

इस रैली में सुशील शर्मा, आरपी सिंह, राजेश कुशवाहा मनीष चक, बलराम सिंह वर्मा,डॉ नवाव सिंह, रामसेवक मल्ल, राम गोपाल प्रधान, मुन्नालाल वर्मा, देवी लाल माहौर, डा.बीरेंद्र सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण वर्मा, राजू वर्मा, सुरेश ठेकेदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment