Home » राजस्थान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आगरा के इन दो बड़े कांग्रेसियों को मिला विशेष निमंत्रण

राजस्थान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आगरा के इन दो बड़े कांग्रेसियों को मिला विशेष निमंत्रण

by pawan sharma

आगरा। जयपुर राजस्थान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस हाई कमान की ओर से आगरा के कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और प्रदेश सचिव विनोद बंसल को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। राजस्थान चुनाव के दौरान यूपी कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। राजस्थान के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस हाई कमान द्वारा विनोद बंसल को 74 विधानसभा नदवाई भरतपुर का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था तो कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह को बारमेर की 7वी विधानसभा का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। जहाँ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत और रणनीति लगाकर 6 सीटो पर विजय श्री हासिल की है। दोनो की कड़ी मेहनत को देखते हुए कांग्रेस हाइकमान ने विशेष रूप से शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

कांग्रेस हाई कमान की ओर से मिले इस आमंत्रण को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और प्रदेश सचिव विनोद बंसल उत्साहित है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि हाई कमान ने राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करके उनका मान सम्मान बढ़ाया है। इससे उनका मनोबल बढ़ गया है। प्रदेश सचिव विनोद बंसल का कहना है कि पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाकर उनकी मेहनत का इनाम दिया है। इससे साफ है कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता का स्थान सर्वोपरी है। इस मान सम्मान के साथ वो 2019 के चुनाव में भी पार्टी के लिए यू ही कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment