Home » इस विवाद को लेकर भिड़ गए परिवार के ही दो पक्ष, फायरिंग से फैली दहशत

इस विवाद को लेकर भिड़ गए परिवार के ही दो पक्ष, फायरिंग से फैली दहशत

by pawan sharma

फतेहाबाद। रविवार सुबह थाना निबोहरा के गांव नेहरे का पुरा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची क्षेत्रीय पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार हेतु आगरा भेजा दिया।

नेहरे का पुरा निवासी यशपाल सिंह पुत्र अतर सिंह व परिवार के चाचा के लड़के मख्खन लाल पुत्र सरदार सिंह का जमीन में संयुक्त रास्ता था। जिसे मक्खन लाल ने जोत कर खेत में मिला लिया। इसका पीड़ित यशपाल ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। रविवार सुबह यशपाल सिंह अपने खेत पर चारा लेने के लिए गया था। तभी पहले से ही हथियारों से लैस होकर बैठे मख्खन लाल पक्ष के लोगों ने यशपाल सिंह पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान यशपाल की छाती में गोली लग गयी और यशपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक निबोहरा अजय कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच स्थिति को संभाला और घायल को उपचार हेतु तुरंत आगरा भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर नेहरे का पुरा मे दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्ष चाचा ताऊ के लड़के है जिसमें यशपाल के गोली लगी है और वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Related Articles

Leave a Comment