Home » फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे आगरा, डिप्टी सीएम और आगरा महापौर ने किया स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे आगरा, डिप्टी सीएम और आगरा महापौर ने किया स्वागत

by pawan sharma

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी धर्म पत्नी के साथ आगरा पहुंचे। आगरा एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और महापौर आगरा नवीन जैन ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया।

भारतीय संस्कृति के अनुसार अपना स्वागत सत्कार ताजनगरी में पाकर फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी काफी उत्साहित नजर आए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

स्वागत समारोह के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल के लिए रवाना हो गया। काफिले के बीच रस्ते में जगह-जगह स्कूली बच्चों ने राष्ट्रिय झंडा लहराकर फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस बीच आगरा महापौर नवीन जैन ने डिप्टी सीएम के साथ वार्ता भी की और ताजनगरी पर्यटन पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Comment