Agra. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला शिक्षा संघ की पदाधिकारी व सभी सदस्य आगरा कैंट से प्रतापपुरा रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पहुंची, यहां पर सभी ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और से उनकी जयंती मनाई।
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष में महिला शिक्षा संघ की ओर से उनकी प्रतिमा प्रांगण को रंगोली से सजाया गया था। इसके बाद उनके स्वरूप के रूप में एक बालिका को महारानी लक्ष्मीबाई बनाया और उनका सम्मान भी किया। इसके साथ ही महिला शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा के आसपास व प्रांगण में घी से मिट्टी के दीपक जलाएं और उनकी प्रतिमा को दीपों की रोशनी से रोशन किया।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष मीनू वर्मा का कहना था कि महारानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है। सभी महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके परिजनों पर चलना चाहिए जिससे महिलाओं को किसी भी रूप में कमजोर ना समझा जाए और जरूरत पड़ने पर महिला अपने हक के लिए हरसंभव लड़ाई लड़े।
महिला शिक्षा संघ की एटा जिला अध्यक्ष का कहना था कि इस पेशी में रहने के दौरान भी उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज सभी महिला शिक्षकों ने एक संकल्प लिया है कि हर समस्या के समाधान के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी चाहे फिर वह किसी भी हद तक जाए लेकिन महिला शिक्षकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।