Home » शौच को गए एक युवक को पड़ौसी ने मारी गोली, बवाल की आंशका पर फोर्स तैनात

शौच को गए एक युवक को पड़ौसी ने मारी गोली, बवाल की आंशका पर फोर्स तैनात

by admin
Neighbor shot a young man who went to the toilet, force deployed on the fear of ruckus

Agra. गोवर्धन के पावन पर्व पर एत्‍मादपुर क्षेत्र में बरहन क्षेत्र में एक युवक की सुबह तड़के ही गोली मार दी। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है तो वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जाता है कि जिसनें इस घटना को अंजाम दिया उसके परिवार और युवक के परिवार के बीच एक वर्ष से विवाद चल रहा है।

शुक्रवार को सुबह युवक सचिन अपने एक दोस्त के साथ खेत में शौच करने गया था। तभी उसका पड़ोसी युवक रास्ते में मिल गया। उसने सचिन को बात करने के बहाने रोक लिया। इसके बाद उसे सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दोस्त पास में पहुंचा। तब तक आरोपित वहां से भाग गया। गोली लगने के बाद सचिन जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। घायल युवक को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी के लिए भेज दिया। सचिन की हालत गंभीर है। बरहन के गांव कुरगवां निवासी 20 वर्षीय सचिन सूरत में मजदूरी करता था। दीपावली पर वह अपने गांव आया था।

सचिन के परिजनों का कहना है कि उनके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने गोली मारी है। एक वर्ष पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। सचिन गांव की ही लड़की को प्‍यार करता था। एक साल पहले लड़की के भाई ने सचिन को धमकाया था, इसके बाद सचिन गांव छोड़कर मजदूरी करने के लिए सूरत चला गया था। सूरत से आकर कुंडौल में रहना लगा। दीपावली पर वह गांव में आया तो उस लड़की से फिर मुलाकात हुई। इसी बात को लेकर लड़की ने भाई ने सचिन ने शुक्रवार सुबह गोली मार दी। सचिन और आरोपित के घर आमने-सामने हैं। इसलिए गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बवाल की आशंका पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Related Articles