Home » मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव डूबी, जान बचाने को भागे इधर-उधर

मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव डूबी, जान बचाने को भागे इधर-उधर

by admin

आगरा। जैतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल मछुआरों की नाव यमुना में डूब गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मछुआरे नदी के अंदर मछली पकड़ने जा रहे थे। घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का है।

बताया जाता है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के कमतरी गांव के पास एक नाव में सवार आधा दर्जन से ज्यादा मछुआरे नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने जा रहे थे। तभी अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में बैठे लोग और मछुआरे एक दूसरे को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गनीमत रही कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। सभी मछुआरे सकुशल हैं। बताया जा रहा है कि नाव पलटने के बाद सभी मछुआरे नदी में डूबने लगे थे। मगर अच्छी बात यह थी कि जो लोग नाव में सवार थे। वह सभी लोग तैरना जानते थे। लिहाजा सभी लोगों ने तैरकर जान बचा ली। इससे पहले की अगर हम बात करें तो पूर्व में भी नाव डूबने से कई हादसे सामने आए हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। मगर जैतपुर थाना क्षेत्र के कमतरी गांव के पास नदी में हुए इस हादसे में सभी लोग बच गए हैं और एक बड़ा हादसा टल गया है।

Related Articles