आगरा। ऊर्जा की बचत कर धरती को बचाने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कल देने के उद्देश्य से आज 30 मार्च रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक विश्व भर में अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस मुहिम में भारत भी पीछे नही है। भारत में भी लोग एक घंटे तक अपने बिजली उपकरणों और लाइट्स को बंद रखकर चाहे वो घरेलू हो या फिर प्रतिष्ठानो के, इस अभियान का हिस्सा बनेगा।
भारतीय समय के अनुसार 8.30 बजे से 9.30 के बीच मे पूरी दुनिया अंधकार में होगी चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा होगा। ऊर्जा की बचत कर धरती को बचाने के लिए राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस, दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और जहां संभव हो उन सरकारी दफ्तरों के साथ कई अन्य बड़े प्रतिष्ठानो के साथ देशवासी अपने घरों की बिजली बंद रखेंगे।
अर्थ आवर डे’ बिजली बचाने के मकसद से शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है।
इस अभियान का नाम ‘अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड’ है जिसे World Wide Fund for Nature संस्था चलाती है। इस संस्था का मकसद लोगों को बिजली बचाने, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। संस्था की ओर से इस वर्ष इस अभियान का स्लोगन Change the Way We Live दिया गया है।
अर्थ आवर डे’ के दिन तय किये गए एक घंटे में रिक्वेस्ट की जाती है कि वे घरों, दफ्तरों की गैर जरूरी लाइट्स और बिजली से चलने वाली बाकी चीज़ें बंद रखें। अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड अभियान से जुड़ा दफ्तर सिंगापुर में है। यह अभियान 2007 से चर्चा में है. इस अभियान के तहत सिडनी में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक घंटे लाइटें बंद कराई थीं तभी से इस अभियान को पूरे विश्व मे पहचान मिली। सिडनी से दिए गए इस संदेश के बाद करीब 162 देश इसमे शामिल हुए और सभी ने अपने देश में लाइट्स बंद रखी। 2017 में 172 देशों से इस अभियान को समर्थन मिला। जिस संस्था के जरिए ये अभियान चलाया जा रहा है वह दुनिया का सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंन्जरवेशन ऑर्गेनाइजेशन है।
इस संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि संस्था का उद्देश्य प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोककर भविष्य को बेहतर बनाने और सौर उर्जा के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।