आगरा। देश का मजदूर बढेगा तो देश बढेगा। मजदूर, श्रमिक और उनके बच्चे शिक्षित होंगे तो देश विकसित होगा और देश से बाल मजदूरी समाप्त होगी। यह विचार 70 वे गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश ग्रमीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने व्यक्त किये। धनोली स्थित श्रमिक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के संस्थापक तुलाराम शर्मा पहुँचे थे। जिन्होंने समाजसेवी अवतार सिंह के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय पर्व को मनाया। ध्वजारोहण के बाद श्रमिक विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और सभी को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के संस्थापक तुलाराम शर्मा ने सभी बच्चों को गणतंत्र के इतिहास से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन डॉ भीमराव द्वारा जो देश का संविधान बनाया गया था, वो लागू हुआ था। इसलिये सही मायने में हम आज ही के दिन आजाद हुए है। गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियां पाकर स्कूल के बच्चे उत्साहित दिखे। श्रमिक विद्यालय के संस्थापक तुलाराम शर्मा ने का कहना था कि आज भी देश में मजदूर और श्रमिक वर्ग समाज की मुख्यधारा से कटा हुआ है। मजदूर की स्थित दयनीय है और बाल मजदूरी पर भी रोक नही लग पा रही है। मजदूर और उसके बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से कोसो दूर है। जब तक मजदूर समाज की मुख्यधारा में नही आएगा। देश विकसित नही जो सकता है।
समाजसेवी अवतार सिंह का कहना था कि तुलाराम शर्मा ने मजदूरो के बच्चों के लिए जो किया है वो अतुलनीय है।