Home » शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी यूटा संस्था, जानिए कैसे

शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी यूटा संस्था, जानिए कैसे

by pawan sharma

आगरा। प्राथमिक विद्यालय बरारा प्रथम विकास खंड बिचपुरी में शैक्षिक संगोष्ठी एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशव दीक्षित जिला अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राजीव वर्मा, जिला महामंत्री यूटा, अशफाक सैफी सदस्य (प्रदेश कार्यसमिति भाजपा) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने विभाग में फैले हुए भ्रष्टाचार पर चिंता जताई व इस भ्रष्टाचार को यूटा जड़ से खत्म करने का आश्वासन दिया।

जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों, कर्मचारियों की वजह से योजनाओं का पूर्ण लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है, यह बहुत खेद का विषय है।

उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी जी से आग्रह किया कि विद्यालय हित, छात्र हित और शिक्षक हित में विभागीय समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उनका निस्तारण करवाने की कृपा करें।

प्रधानाध्यापक/ब्लॉक महामंत्री यूटा अतीक उर रहमान ने सभी छात्र-छात्राओं को इसी तरह मन लगाकर विद्यालय आने व पढ़ने लिखने को उत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय/ब्लॉक की समस्याओं से सभी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उन समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही, जिससे शिक्षक बिना तनाव और पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सके।

अशफाक सैफी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। साथ ही विद्यालय और शैक्षिक स्तर पर बताई गई सभी समस्याओं को वह प्रदेश कार्यसमिति में रखेंगे जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को भयमुक्त और अच्छी पढाई का वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेह पूर्ण आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, रानी सिंह जिला संगठन मंत्री, मोहम्मद फैसल नगर महामंत्री ,जागृति शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बिचपुरी, कीर्ति गुप्ता, संगीता वर्मा, रिंकी व जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला संयुक्त मंत्री एवं सह समन्वयक बिचपुरी राजबहादुर सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Comment