Home » आगरा में कुश्ती का महादंगल शुरू, देश भर से आए नामी पहलवान

आगरा में कुश्ती का महादंगल शुरू, देश भर से आए नामी पहलवान

by pawan sharma

आगरा। शहर का जीआईसी मैदान इस समय दंगल बना हुआ है। देश भर से आए पहलवान भारत केसरी कुश्ती में शिरकत कर अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारत केसरी कुश्ती का आयोजन कोठी मीना बाजार में चल रहे 10 दिवसीय ताज महोत्सव के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए सिंथेटिक मेट का कोड तैयार किया गया है। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित भारत केसरी कुश्ती का शुभारम्भ एससी आयोग के चेयरमैन सांसद रामशंकर कठेरिया, महापौर नवीन जैन और विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। जिसके बाद भारत केसरी कुश्ती का शुभारम्भ किया गया।

भारत केसरी कुश्ती में पूरे देश से आये सैकड़ो पहलवानों ने भाग ले रहे हैं। भारत केसरी कुश्ती महिला और पुरुष के कई वर्गों में आयोजित की गई। पुरुष अपनी कुश्ती से सभी को रोमांचित कर रहे थे तो महिला पहलवानों की कुश्ती ने भी खूब तालियां बटोरी। कुश्ती देखने वाला व्यक्ति यह सोचने पर मजबूर था कि अब क्या होगा और कौन जीतेगा। भारत केसरी कुश्ती की शुरुआत 65 वर्ग में तेलंगना और हरियाणा के पहलवानों के बीच हुई। पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर पहलवान विजय श्री हाशिल करने से अपने दांवपेंच से दमखम लगा रहा था।

भारत केसरी कुश्ती का शुभारम्भ के अवसर पर एससी आयोग के चैयरमैन रामशंकर कठेरिया का कहना था कि आगरा महोत्सव के आयोजकों ने भारतीय संस्कृति से जुड़े खेल कुश्ती को कराकर नया कीर्तिमान रचा है। इससे कुश्ती की उभरती प्रतिभाओं का मनोबल बढेगा।

महापौर नवीन जैन का कहना था कि भारत केसरी कुश्ती की साख का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कुश्ती का खिताब जीतने के लिए पूरे देश से पहलवान आये हैं। ब्रज क्षेत्र में दंगल मुख्य खेल है। ब्रज की धरा ने कई पहलवान दिए है। आयोजकों की यह पहल आगरा महोत्सव को पूरे देश मे नई पहचान दिलाएगी। इस कुश्ती का ख़िलाब जीतकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आसानी से प्रतिभाग कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Comment