Home » आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति ने साइकिल चला कर दिया फिट इंडिया का संदेश

आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति ने साइकिल चला कर दिया फिट इंडिया का संदेश

by admin

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में फिट इंडिया साइक्लोथान का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार साइक्लोथान का आयोजन राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा किया गया। साइक्लोथान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस साइक्लोथान में खुद कुलपति अरविंद कुमार दीक्षित शामिल हुए और इस रैली में बच्चों के साथ साइकिल चलाकर साइक्लोथान का नेतृत्व किया।

विश्वविद्यालय के जेपी सभागार से प्रारंभ हुई साइक्लोथान खंदारी चौराहा होते हुई बेसिक साइंस विभाग वाले गेट से वापस विद्यालय परिषद में आकर खत्म हुई। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समन्वयक रामवीर सिंह चौहान, अखिलेश सक्सेना और प्रवीण कुमार भी बच्चों में जोश भरने के लिए इसमें शामिल हुए और आओ अब सेहत बनाये सभी मिलकर साइकिल चलाये के नारे लगाये।

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट को लोगों तक पहुंचाना एवं जनमानस को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। इसलिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वयं युवाओं के साथ साइकिल चलाकर जनमानस को फिट रहने के लिए प्रेरित किया है। इस साइकिल रैली कार्यक्रम में दाऊ दयाल संस्थान, विश्वविद्यालय, मॉडल स्कूल, आगरा कॉलेज आगरा, आरबीएस कॉलेज आगरा के स्वयं सेवकों एवं छात्रों ने भाग लिया।

इस रैली में डॉक्टर संतोष बिहारी शर्मा, मुकेश शर्मा इंजीनियर संदीप गर्ग, दीक्षा कुशवाहा, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles