आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 9 जुलाई को होने वाली “RUN FOR ENVIRONMENT” की जानकारी दी गयी। जनसाधरण के ह्रदय में स्वच्छता व पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने की भावना का जागरण करने हेतु abvp द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगरा शहर के मुख्य मार्ग एम. जी.रोड पर छात्र- छात्राओं के एक विशाल समूह द्वारा रन फ़ॉर एनवायरमेंट नामक पर्यावरण सन्देश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा स्पीड कलर लैब से प्रातः 6:30 बजे प्रारम्भ होकर आगरा कॉलेज तक पहुँचेगी। इस यात्रा में छात्र छात्राओं को एक विशेष ड्रेस कोड प्रदान किया जाएगा जो कि एक पर्यावरण की जागरूकता का संदेश देगा।
Abvp पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम को शहर एवं समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र में पहुँचाने के लिए आगरा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसके तहत 42 इंटर कॉलेज एवं 62 कोचिंग सेन्टर व महाविद्यालयों से सम्पर्क किया गया।
Abvp का प्रयास है कि देश का हर नागरिक पर्यावरण के प्रति जागरूक हो, इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे और प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण करें।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल, प्रदेश सहमंत्री आशुतोष मिश्र, अखिल चौधरी, पार्थ जादौन, चंद्रजीत यादव, सपना भदौरिया, अविनाश, विपिन, विश्वेन्द्र, आकाश आदि उपस्थित रहे।