Home » भाजयुमो ने शुरू किया स्वच्छ्ता अभियान, ऐतिहासिक स्थलों-मंदिरों की होगी सफ़ाई

भाजयुमो ने शुरू किया स्वच्छ्ता अभियान, ऐतिहासिक स्थलों-मंदिरों की होगी सफ़ाई

by pawan sharma

आगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के निर्देश पर युवा नेता कपिल मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपाइयों ने स्वच्छ्ता अभियान को दो चरणों में चलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहले चरण में कारगिल शहीद मोहन सिंह की मूर्ति का जलाभिषेक एवं उनके समाधि स्थल की स्वच्छता की गई। भाजपाइयों ने इस क्षेत्र में इस अभियान को चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी बनाया।

दूसरे चरण में भाजपाइयों ने आगरा के प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर की सफाई की और इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भक्तजनों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी से अपने आसपास स्वछता रखने की अपील की।

महानगर संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कपिल नारायण मिश्र ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक आगरा शहर के सामाजिक स्थलों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों , बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि पर चलाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेशभर के सभी जिलों में चल रहा है। जिला प्रवासी एवं सह संयोजक स्वच्छता अभियान आशीष शास्त्री ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में स्वच्छता अभियान है। हजारों शौचालयों का निर्माण भारत सरकार द्वारा कराया जा चुका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर प्रदेश भर की सड़कों पर है एवं स्वच्छता की अलख जगा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम पंडित, भोला पंडित, अतुल यादव, मंजेश यादव, प्रवीण दीक्षित, छोटू वाल्मीकि, आकाश उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, पंकज पंडित, सोनू पंडित, गौरव उपाध्याय, सनी उपाध्याय, अभिनव यादव, अकाश वशिष्ठ, आदि युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment