Home » सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन में 101 जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में

सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन में 101 जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में

by pawan sharma

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से ललितपुर में चौथा सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन 24 फरवरी को होने जा रहा है। इस सामूहिक विवाह में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है और इस समाजसेवी कार्य में अपना योगदान भी देगी।

ट्रस्ट की ओर से हो रहे सामूहिक विवाह को लेकर आगरा इकाई की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सामूहिक विवाह का पोस्टर विमोचन किया गया, साथ ही सामूहिक विवाह की जानकारी भी पत्रकारों को दी गई।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल का कहना है कि सर्वजातीय चतुर्थ सामूहिक विवाह है जिसमें 101 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इस सामूहिक विवाह की खास बात यह है कि जाति बंधन से ऊंचे उठ कर इस सामूहिक विवाह में सर्व समाज के जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू महाराज भी उपस्थित रहेंगे और वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

ट्रस्ट की सदस्य सुमन गोयल का कहना था कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू महाराज के दिशा निर्देश में संपन्न कराया जाएगा जिसमें पूरे देश से ट्रस्ट के पदाधिकारी भाग लेंगे। इतना ही नहीं वर-वधुओं को अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए ट्रस्ट की ओर से दैनिक उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं भी प्रदान की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Comment