आगरा। जनपद आगरा के एत्मादपुर में भैया दूज के दिन नेशनल हाईवे पर लगभग 10 किमी लंबा जाम लग गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या वाहन और एम्बुलेंस गाड़ी फंस गई। जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने के लिए एत्मादपुर और बरहन पुलिस के पसीने छूट गए। खबर लिखे जाने तक एक साइड के सर्विस रोड का जाम सुचारू किया गया था।
जनपद आगरा के एत्मादपुर में भैया दूज के दिन नेशनल हाईवे 2 पर उस वक्त हालत बिगड़ गए जब आवागमन करने वाले वाहन विपरीत दिशा से जाने लगे। वाहनों के उल्टी-सीधी लेन में जाने से सभी वाहन फंस गए और नेशनल हाइवे पर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे फिरोजाबाद, एटा और आगरा मथुरा की ओर जाने वाले वाहन फंस गए।

नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद से आगरा की ओर और आगरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। हालात इतने भयानक हो गए कि हाईवे के किनारे की सर्विस रोड पर भी लंबी लंबी कतारें लग गयी। एत्मादपुर में जाम के हालात पर एत्मादपुर पुलिस नाकाम रही। जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाना शुरू कर दिया। जब सोशल मीडिया की आवाज और खबर प्रशासन की कानों तक पहुंची, उसके बाद बरहन पुलिस और एत्मादपुर पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लगाया गया, जहां दोनों थानों की पुलिस खुलवाने में पसीने छूट गए। खबर लिखे जाने तक 2 घंटे बाद एक तरफ का रास्ता क्लियर किया गया था।