Home » सुल्तानपुरा में विवादित टिप्पणी पर दो समुदाय भिड़े, हिंदूवादी संगठन में आक्रोश

सुल्तानपुरा में विवादित टिप्पणी पर दो समुदाय भिड़े, हिंदूवादी संगठन में आक्रोश

by pawan sharma

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट स्थित सुल्तानपुरा में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ा और फिर जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और मामले की स्थिति को संभाला, साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से विशेष समुदाय के लोग जिन्होंने पथराव किया उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई।

पीडितों ने बताया कि सावन माह को लेकर क्षेत्र के मंदिर में इस पर्व की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच क्षेत्र में रहने वाले विशेष समुदाय के लोग मंदिर पहुँचे और इस पर्व के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इसका विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया जिससे विवाद बढ़ता चला गया।

मौके पर पहुँचे हिंदूवादी संगठन के लोगों का कहना था कि विशेष समुदाय के लोगों ने पहले हिन्दू धर्म के बारे में बुरा-भला कहा और फिर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने साफ़ कर दिया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

Related Articles

Leave a Comment