आगरा। कर्नाटक में सीएम यदुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद से कर्नाटक में कांग्रेस और जीडीएस की सरकार बनना पूरी तरह से तय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर्नाटक CM यदुरप्पा अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए जिसके बाद से कर्नाटक में भाजपा को हार का मुह देखना पड़ा। कर्नाटक में जिस तरह राज्यपाल ने यदुरप्पा को शपथ दिलाई इसको कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हत्या मान रही थी लेकिन जैसे ही यदुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो लोकतंत्र की जीत की खुशी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झूमने लगे।
शनिवार से शुरू हुआ यह जश्न रविवार को भी जारी रहा आगरा शहर के कई इलाकों में इस जीत का जश्न देखने को मिला। रविवार दोपहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में जयपुर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया जमकर आतिशबाजी की गई तो मिष्ठान वितरण कर इस खुशी को अन्य लोगों के साथ भी साझा किया गया।
जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है आम व्यक्ति की जीत है और इस जीत के बाद भाजपा पूरी तरह से जमीन पर आ गिरी है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी समीर चतुर्वेदी और राजू लवानियां का कहना था कि कर्नाटक में जो घिनौना खेल भाजपा रचने जा रही थी सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उस खेल को पूरी तरह से फेल कर दिया है।
इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तो उत्साहित हैं आम नागरिक भी उस सहायक नजर आ रहा है। शाम को शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के नेतृत्व में शहर कार्यालय पर मनाया गया तो कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजपुर चुंगी पर करीब 1 कुंतल मिष्ठान का वितरण किया गया। इतना ही नहीं भारी संख्या में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस भी निकाला और इस जीत को राहगीरों के साथ भी साझा किया।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना था कि इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है यह जीत 2019 के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही 2019 के चुनावों में लूटा जा रहा है और भाजपा को कर्नाटक की तरह 2019 में भी पटखनी देने की तैयारी की जा रही है।