मथुरा। थाना वृंदावन के क्षेत्र NH-2 पर केडी डेंटल कॉलेज हॉस्टल में उस समय कोहराम मच गया जब कॉलेज की छात्रा अनुष्का का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा गया। अनुष्का की दोस्तों ने इस घटना की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस और कॉलेज प्रशासन के लोग मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने छात्रा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और क़ानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
मृतका अनुष्का केडी डेंटल कॉलेज में बीडीएस की छात्रा थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व वह अपने परिजनों से मिलने गई थी। लेकिन वहां से आने के बाद वह बहुत परेशान दिख रही थी लेकिन अपनी इस परेशानी का जिक्र उसने किसी से नहीं किया। बीती रात अनुष्का ने अपने हॉस्टल के रूम में दुपट्टा डालकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
कॉलेज प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी तो वहीं मृतका ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी है।
पुलिस को मृतका के आत्महत्या से सम्बंधित कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।