Home » चोरों के निशाने पर है ईदगाह कॉलोनी, पुलिस अभी तक खाली हाथ

चोरों के निशाने पर है ईदगाह कॉलोनी, पुलिस अभी तक खाली हाथ

by admin

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ईदगाह रेलवे कॉलोनी इस समय अज्ञात चोरों के निशाने पर बनी हुई है। अज्ञात चोर लगातार इस कॉलोनी में रेलवे कर्मचारियों के घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अभी तक यह अज्ञात चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। लगातार हो रही चोरियों से रेल कर्मचारी काफी परेशान हैं। गुरुवार रात को रेलवे महिला कर्मचारी फातिमा बेगम के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने महिला रेल कर्मचारी के पूरे घर को खंगाला और शादी में मिले हुए पूरे सामान को चोरी करके ले गए।

पीड़ित महिला रेल कर्मचारी का कहना था कि बीती रात सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे। अज्ञातों ने दूसरे कमरे के चोरी छिपे ताले चटकाए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के लोगों को इसकी जानकरी सुबह हुई जब सभी लोग सोकर उठे और कमरे का ताला टूटा हुआ देखा।

घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल की।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अज्ञात चोर दूसरे कमरे में से शादी का पूरा सामान ले गए है। अब तक इस क्षेत्र में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले खुलासा नहीं कर पाई है और न ही किसी की अभी तक गिरफ्तारी हो पाई है।

Related Articles

Leave a Comment