Home » कांग्रेस ने इस निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को दिया अपना समर्थन

कांग्रेस ने इस निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को दिया अपना समर्थन

by pawan sharma

आगरा। वार्ड 35 मुस्तफा क्वार्टर से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में खड़ी हुई शालिनी सिंह को कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है। शालिनी सिंह अब कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हो गई हैं। अपने चुनावी रण में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को शालिनी सिंह ने अपने चुनावी कार्यालय की शुरुआत की। इस चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने फीता काटकर किया।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शालिनी सिंह को अधिक से अधिक वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं। मीडिया से मुखातिब होते हुए शालिनी सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधा और कहा कि पिछले पार्षदों ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराये जबकि यहाँ कई समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment