Home » जाने किसने कहा कि यहां लड़ाई प्रत्याशी से नहीं भ्रष्टाचारियों से है…

जाने किसने कहा कि यहां लड़ाई प्रत्याशी से नहीं भ्रष्टाचारियों से है…

by pawan sharma

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने शुक्रवार सुबह बेलनगंज फ्रीगंज कचौरा बाजार के अलावा तमाम क्षेत्र में अपना जनसंपर्क किया जबकि शाम को नवीन जैन का जनसंपर्क कमला नगर के मुख्य बाजार में रहा। कमला नगर श्रीराम चौक पर पहुंचे भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने भगवान श्रीराम के दरबार में अरदास लगा कर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया।

नवीन जैन के साथ क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, मंडल की टीम जनसंपर्क के लिए निकल पड़ी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी और पार्षद पद के प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए भाजपा के कार्यकर्ता लोगों से कमल खिलाने की अपील कर रहे थे। जहां एक तरफ बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने क्षेत्रीय लोगों को जन समस्या निराकरण का आश्वासन दिलाया तो वही जनता ने भी महापौर पद के प्रत्याशी नवीन को हाथों हाथ लिया।

जनसंपर्क के दौरान नवीन जैन का जगह-जगह पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। फूल मालाओं से महापौर पद के प्रत्याशी ने जनहित में हर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक बड़ा ऐलान कर दिया। नवीन जैन का कहना था कि उनकी लड़ाई किसी प्रत्याशी से नहीं बल्कि क्षेत्र की समस्या और भ्रष्टाचारी अधिकारियों से है

Related Articles

Leave a Comment