Home » महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

by pawan sharma

आगरा। रसोई गैस के दामो में हो रही वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेसी ज़िला मुख्यालय गेट पर पहुँचे। जहाँ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस पर लगातार मूल्यवृद्धि को लेकर ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियो ने सिलेंडरों की प्रतीकात्मक अर्थी निकली और उसका अंतिम संस्कार भी किया गया। प्रदर्शन के साथ ही एक सभा का भी आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने हमला बोलते हुए कहा कि जब से सत्ता में भाजपा क़ाबिज़ हुई है तब से लगातार गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। जिसके कारण आम जनमानस त्रस्त है और महिलाओं का भी रसोई का बजट बिगड़ रहा है।

कांग्रेसियों का कहना था कि ग़रीबों के लिए सिलेंडर अब बीते ज़माने की बात सी लगने लगी है। जो सिलेंडर आज भाजपा सरकार 950 रुपय के ऐतिहासिक दाम में दे रही है वही सिलेंडर यू.पी.ऐ सरकार में 320 रुपय प्रति सिलेंडर मिल रहा था। लगभग 620 रुपए की बढ़ोतरी इन 4 सालों में हुई है जो कि शर्मनाक है। इस महंगाई से आज देश की सभी ग्रहणियाँ चिंतित और तनाव में हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अजय वाल्मीकि, भीष्म पाल सिंह मुखिया, अजीत वर्मा, मनीष जुम्मानि, गुरदयाल सिंह, संदेश चाहर, ज़िला महासचिव तकसीर अहमद, शालू गौतम, विनीता गौतम, यासीन सिद्दीकी, मोहम्मद रिजवान, सानू कुरेशी, प्रेम पाल सविता, मोहम्मद मोहसिन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment