Home » अग्निवीर भर्ती मेले में युवक ने सेंध लगाने का किया प्रयास, फर्जी दस्तावेज किये तैयार

अग्निवीर भर्ती मेले में युवक ने सेंध लगाने का किया प्रयास, फर्जी दस्तावेज किये तैयार

by admin

Agra. अग्निवीर भर्ती मेले में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। एक फर्जी अग्निवीर अभ्यार्थी को भर्ती स्थल से पकड़ा गया और सिकंदरा थाने लाया गया, जहां युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आपको बताते चलें कि यह अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती मेला में फर्जी कागजात लेकर भर्ती में शामिल होने आया था। उम्र अधिक होने की वजह से भर्ती में शामिल नहीं हो पा रहा था। इस पर उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। मगर, पुलिस को सूचना मिल गई और से पकड़ लिया गया।

24 सितंबर को हुई थी इटावा की भर्ती

सिकंदरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में 21 दिवसीय सेना भर्ती मेला चल रहा है। 24 सितंबर को इटावा के युवा शामिल हुए। पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती होने आया है। इस पर पुलिस ने युवक को भर्ती स्थल के पास पकड़ लिया। उसके हाथ में फाइल थी, जिसमे शैक्षणिक दस्तावेज रखे थे।

बनाए फर्जी प्रमाण पत्र

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी इटावा का रहने वाला संजय है। उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। उस पर अपनी फोटो लगा ली थी। इसके साथ ही शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर भी नाम पता बदल लिया था। इसके बाद भर्ती देखने आया था। मगर, खुफिया जानकारी पर आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment