Home » राशि परिवर्तन: अपनी नीच राशि में पहुंचे शुक्र ग्रह, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

राशि परिवर्तन: अपनी नीच राशि में पहुंचे शुक्र ग्रह, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

by admin

आगरा। शुक्र ग्रह ने अपना राशि परिवर्तन किया है अब वह अपनी नीच राशि कन्या में पहुंच गए हैं।

कन्या राशि मे 24 सितंबर की रात नौ बजकर तीन मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में 18 अक्तूबर की शाम तक रहेंगे। फिर अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान के अनुसार, मीन राशि में यह ग्रह उच्च का होता है। उन्होंने बतायाा कि शुक्र के नीच राशि में प्रवेश करने पर इन राशियोंं पर यह होगा प्रभाव ।

ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरा

मेष: आपसी समझबूझ में कमी से विवाहित जीवन में कलह-क्लेश होगा ।धन हानि भी हो सकती है।

वृष: संतान सुख प्राप्त हो सकता है। छात्रवृत्ति मिलने की संभावना प्रबल है।

मिथुन: सुख में वृद्धि होती है। वाहन सुख मिलता है। मित्रों की संख्या में वृद्धि होती है।

कर्क: धन में वृद्धि, सुंदर उपकरण आदि का लाभ होता है।

सिंह: धन में वृद्धि होती है। रुका हुआ धन मिल जाता है।

कन्या: सब प्रकार का भोग-विलास उपलब्ध होता है। उपहार आदि मिलेंगे।

तुला: किसी न किसी प्रकार धन आता रहता है । उपहार, लोन आदि मिलता है।

वृश्चिक: अनावश्यक शक से विवाहित और प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। चल रहे गुप्त प्रेम का भंडाफोड़ हो सकता है।

धनु: प्रेम संबंध टूटेंगे या गलतफहमियां पैदा होंगी। लोगों से उपेक्षा मिलेगी।

मकर: पर्यटन करेंगे तो भोग-विलास की सभी सामग्रियां उपलब्ध रहेंगी। सुख मिलेगा।

कुंभ: संपत्ति मिलेगी। उधार गया धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन: विवाहित जीवन में कलह-क्लेश होगा। सूझबूझ में कमी आएगी। गलफहमियां बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Comment