Home » आरती कर यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप को किया नमन

आरती कर यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप को किया नमन

by admin

आगरा। वर्षों बाद अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुई यमुना मैया की वंदना इस्कॉन मंदिर के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की। यमुना मैया और राधा-कृष्ण के खूब जयकारे लगे। मृदंग और मंजीरों संग हरे राम हरे कृष्णा… के संकीर्तन पर भक्ति के नृत्य में भक्तजन ऐसे डूबे कि मानों यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप में आने का उत्सव मनाया जा रहा हो। बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर से यमुना मैया की आरती की गई। साथ ही देश व विश्व की सुख सम्वृद्धि की कामना के साथ यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप को भी बनाए रखने की मनोकामना की गई।

इस्कॉन मंदिर कमला नगर द्वारा आज श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में संकीर्तन व यमुना मैया की आरती का आयोजन किया गया। आरती ललित माधव प्रभु ने की। यमुना मैया का विराट स्वरूप देख हर भक्त उत्साहित था। इस अवसर पर भक्तों का कहना था यमुना मैया का वास्तविक स्वरूप यही है। यमुना मैया के इस वास्तविक स्वरूप को बाढ़ कहने की गलती न करें। हमने ही यमुना मैया के स्थान पर अतिक्रमण किया हुआ है। प्रार्थना की गई कि वर्ष भर यमुना मैया अपने इसी वास्तविक स्वरूप में रहते हुए देश का पालन पोषण करें। जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप प्रभु ने अपन संदेश देते हुए कहा कि यह उत्सव का समय है जब यमुना मैया अपने वास्तविक स्वरूप के दर्शन दे रही हैं। जनमानस के हित में भी है कि यह स्वरूप बना रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रसानन्द मुकुन्द दास प्रभु, अलंकार दास प्रभु, मानसी गौरांगी, राधा, दीपिका आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Comment