Home » भागवत कथा के कलश विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक लापता

भागवत कथा के कलश विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक लापता

by admin
Youth immersed in deep water missing during urn immersion of Bhagwat Katha

आगरा जनपद ( Agra District) के बाह थाना क्षेत्र ( Baah thana ) के तीर्थ बटेश्वर में भागवत कथा के समापन के बाद परिजनों के साथ कलश विसर्जन को पहुंचा युवक यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को खोजा मगर कोई अता पता नहीं चल सका है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के गांव नगला खंगर निवासी डिप्टी सिंह के यहां पर भागवत कथा हुई थी। जिस के समापन के बाद शुक्रवार को वह परिजनों एवं रिश्तेदारों ग्रामीणों के साथ बटेश्वर के यमुना नदी पर कलश विसर्जन के लिए पहुंचे थे। बटेश्वर यमुना नदी के घाट पर परिजन भागवत कथा के कलश जवारे विसर्जन कर रहे थे कि तभी यमुना नदी में नहाते समय विकास पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 23 वर्ष नदी के गहरे पानी में डूब गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

Youth immersed in deep water missing during urn immersion of Bhagwat Katha

मौके पर पहुंची बटेश्वर चौकी ( Bateshwar Chauki) के पुलिसकर्मियों ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और यमुना नदी के पानी में युवक को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन ( Rescue Operation) चलाया। करीब 4 घंटे तक यमुना के घाटों पर शुक्रवार देर शाम तक पानी में स्थानीय गोताखोरों युवक को खोजते रहे मगर लापता युवक का कोई अता पता नहीं चल सका है। युवक को खोजने के लिए शनिवार सुबह ( Saturday Morning) दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, आगरा

Related Articles