Home » ताजमहल में ढोल बजा रहे इस व्यक्ति के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ताजमहल में ढोल बजा रहे इस व्यक्ति के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

by admin

Agra. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो ताज महल पूर्वी गेट का है और ताज महल में एक शख्स जमकर ढोल बजा रहा है। अब आपको बताते हैं कि ताजमहल में ढोल बजाने वाला यह शख्स कौन है। यह कोई आम शख्सियत नहीं है बल्कि गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली है जो मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे।

भारतीय संस्कृति के आतिथ्य सत्कार से गुयाना के राष्ट्रपति उत्साहित नजर आए। भारतीय संस्कृति में सराबोर होकर उन्होंने खुद ढोल लिया और फिर उसे बजाने लगे। उनकी इस अंदाज और ढोल बजाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

गुयाना के राष्ट्रपति ने बजाया ढ़ोल

ताजमहल देखने आये गुयाना के राष्ट्रपति की अतिथि सत्कार के लिए जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की हुई थी। इसी व्यवस्था के अंतर्गत कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और ढोल नगाड़ों की भी व्यवस्था की गई थी। लगभग 5:30 बजे गुयाना के राष्ट्रपति ताजमहल पहुंचे थे। समय अधिक होने पर वह सीधे ताजमहल को देखने के लिए चले गए थे लेकिन जब वह ताज का दीदार करके निकले। पूर्वी गेट पर उनका कलाकारों ने उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े पर भांगड़ा बीट बजाईं।

खुद मांगा ढोल फिर जमकर बजाया

अपने स्वागत में गुयाना के राष्ट्रपति ने जब ढोल-नगाड़े भारतीय ढंग से बजते देखे तो वह अपने आप को रोक नही सके। ढोली ढोल मांगकर खुद अपने गले में टांग लिया और जमकर ढोल बजाया। उन्होंने भी भांगड़ा बीट्स पर जमकर ढोल बजाया। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने इतना शानदार ढोल बजाया और ताल से ताल मिलाई कि वहां लोगों ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दक्षिण अफ्रीकी देश के प्रेसिडेंट अली भारत के दौरे पर प्रवासी भारतीय ​सम्मेलन के सिलसिले में आए हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 8 से 14 जनवरी तक की यात्रा के दौरान वह दिल्ली, कानपुर, मुंबई, इंदौर, बेंगलूरु जैसे शहरों का दौरा करने वाले हैं। इस टूर के दौरान वह ताजमहल पहुंचे थे। मो. इरफान अली ने ताज परिसर में तस्वीरें भी खिंचवाई और संगमरमर के इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक की कला को भी निहारा। इस दौरान उन्होंने ताजमहल को सबसे अद्भुत ऐतिहासिक स्मारक बताया।

Related Articles

Leave a Comment