Home » ताज नेचर वॉक में प्रमुख सचिव की उपस्थिति में मनाया गया विश्व वानिकी दिवस, किया गया वृक्षारोपण

ताज नेचर वॉक में प्रमुख सचिव की उपस्थिति में मनाया गया विश्व वानिकी दिवस, किया गया वृक्षारोपण

by admin
World Forestry Day celebrated in the presence of Principal Secretary at Taj Nature Walk, tree plantation done

Agra. विश्व वानिकी दिवस पर ताजमहल के साये में स्थित ताज नेचर वॉक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ताज नेचर वॉक में पौधा लगाया और विश्व वानिकी दिवस मनाया।इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग और शहर के प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पर्यावरण व वृक्षारोपण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।

33 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य :-

पौधा रोपण के दौरान प्रमुख सचिव ने अपने विचार व्यक्त किये।।उन्होंने कहा कि आज के समय में वृक्षारोपण अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सरकार ने बीती साल 30 करोड़ पौधे लगाए थे और इस साल 33 करोड़ पौधे पूरे प्रदेश में लगाये जाने का लक्ष्य है।ये पौधे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।

आमंदनी वाले पौधे भी लगेंगे:-

प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कहना है कि इस बार पौधा रोपण अभियान के अंतर्गत ऐसे पौधे भी लगाए जाएंगे जिससे कुछ आमंदनी हो सके। इसलिए आम और अमरूद के पौधों को भी प्राथमिकता दी गयी है।

Related Articles