Home » साप्ताहिक राशिफल ( 8 से 14 अगस्त) : तुला राशि वाले रहें सावधान तो मीन राशि वाले जातकों पर बरसेंगी खुशिया

साप्ताहिक राशिफल ( 8 से 14 अगस्त) : तुला राशि वाले रहें सावधान तो मीन राशि वाले जातकों पर बरसेंगी खुशिया

by admin
Weekly Horoscope: This week the people of two zodiac signs will ride on the chariot of luck

आगरा। इस सप्ताह आठ अगस्त से 14 अगस्त तक तुला राशि वाले रहें सावधान तो मीन राशि वाले जातकों पर बरसेंगी खुशियां। जानिए साप्ताहिक भविष्यफल हमारे ज्योतिषाचार्य से।

ज्योतिषाचार्य आचार्य इमरान सैयद ने बताया कि यह सप्ताह कुछ राशि वाले जातकों के लिए मिलाजुला रह सकता है। हालांकि गुरू के वक्री होने से कुछेक को सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

मेषः
नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सरकारी विभाग से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानी के भी योग हैं। अपने घरवालों को समय नही दे पाएंगे। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। अगर साझे में कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो अभी रूक जाएं। धन की हानि हो सकती है।

वृषः
घर में मांगलिक काम हो सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। घर में चली आ रही किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

मिथुन
इस सप्ताह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी वाले जातकों को बड़ा मौका मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी। घर में बुजुर्ग की सेहत खराब रह सकती है।

कर्कः

इस राशि वालेे जातक मौसमी बीमारी से सतर्क रहें। दूसरों की जगह अपने पर भरोसा करें नहीं तो विपरीत परिणाम हो सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत करेंगे।

सिंह
नौकरी पेशा वाले लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। किसी मित्र या घरवालों से खराब संबंध सुधर सकते हैं। परिवार की बड़ी जिम्मेदारी भी आप पर आ सकती है। कारोबार के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो अनुकूल रहेगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने के संकेत हैं।

कन्याः
यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें। ये लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में थकाने वाली यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। इसीलिए बड़े फैसले न लें। सेहत को लेकर आप विशेष सावधानी बरतें।

तुलाः

वाणी पर संयम रखें। अन्यथा आपके कई काम इस सप्ताह बिगड़ सकते हैं। बीते सप्ताह की चली आ रही परेशानी का इस सप्ताह अंत होगा। कार्य क्षेत्र में ऐसा व्यवहार या हंसी मजाक न करें, जो आपके लिए मुसीबत बन जाए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिकः

ढेर सारी खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले जातकों का तबादला या पदोन्नति के योग हैं। कारोबार भी आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सेहत ठीक रहेगी।

धनुः

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद न करें। सप्ताह के मध्य में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन साथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मकरः

अगर आप कारोबारी हैं तो आपको इस सप्ताह बंपर फायदा होगा। किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों की भी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आय के नए अवसर मिलेंगें। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभः

आप इस सप्ताह कोई भी चुनौती को अपने विवेक से सुलझाएंगे। मुश्किल समय में आपको परिवार का साथ मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। नौकरी में भी बदलाव के योग हैं। हालांकि कोई भी फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों का सुझाव अवश्य लें।

मीन

घर में खुशियां आएंगी। कारोबारी मामले अनुकुल रहेंगे। कहीं धन फंसा हुआ है, तो वह वापस आएगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा। आप किसी तीर्थ स्थान पर भी जा सकते हैं। लव और लक आपके साथ रहेगा। कारोबारी परिस्थतियां अनुकूल रहेंगी।

Related Articles

Leave a Comment