Home » यूपी बोर्ड के इंटर में आगरा में विक्रम सिंह बने टॉपर

यूपी बोर्ड के इंटर में आगरा में विक्रम सिंह बने टॉपर

by admin
UP Board's high school and inter result will come on this day

आगरा। यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। आगरा में ये बने टॉपर। 87.55 फीसदी रहा आगरा का परिणाम।

उत्तर प्रदेश माध्यमि​क शिक्षा ​परिषद ने यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आगरा में रामनिवास इंटर कॉलेज बाह के विक्रम सिंह टॉपर बने हैं। उन्होंने 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा मॉर्निंग रेंज इंटर कॉलेज की अंशिका बघेल 88.80 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सोनम शर्मा को 88.20 फीसदी अंक मिले हैं। वह नवल सिंह इंटर कॉलेज सोनारा, सैंया से पढती हैं।

ये हैं आगरा जिले के टॉपर
पल्लवी सोनी— 87.60, राजकमल कन्या इंटर कॉलेज, आगरा
तुलसी तोमर— 87.40, बीडीके इंटर कॉलेज, आगरा
धीरज शर्मा— 87.20, गणपति विद्या मंदिर, आगरा
आशीष कुमार—86.40, श्रीमती ईश्वरदेवी इंटर कॉलेज, आगरा
राधिका शर्मा—86.00, ज्ञान इंटर कॉलेज, आगरा
वंदना—86.00, बीआईआई इंटर कॉलेज
निशु राना, 85.80 प्रतिशत, मॉर्निंग रेंज इंटर कॉलेज, आगरा।

आगरा में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 87.55 प्रतिशत रहा। कुल 52,395 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 48070 ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 42084 ही पास हुए हैं।

फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप
पूरे प्रदेश में दिव्यांशी ने टॉप किया है। वह फतेहपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। प्रयागराज की अंशिका यादव दूसरे स्थान पर रहीं, उन्हें 475 अंक मिले हैं। बाराबंकी के प्रताप सिंह को 500 में से 475 अं​क मिले हैं, वह तीसरे स्थान पर हैं।

Related Articles

Leave a Comment