Home » यूपी नगर निकाय चुनाव : आगरा मेयर की सीट हुई अनुसूचित महिला, सभी अध्यक्षों का आरक्षण हुआ जारी

यूपी नगर निकाय चुनाव : आगरा मेयर की सीट हुई अनुसूचित महिला, सभी अध्यक्षों का आरक्षण हुआ जारी

by admin

आगरा। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री डॉ एके शर्मा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्षों के आरक्षण की सूची फाइनल कर दी गई है।

आगरा नगर निगम में मेयर सीट का आरक्षण इस बार सामान्य से बदलकर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। यानी कि आगरा नगर निगम की यह परंपरा कायम रही कि यहां से एक बार मेयर बनने के बाद अभी तक किसी को भी लगातार दोबारा मेयर बनने का मौका नहीं मिला है।

आगरा नगर निगम की मेयर सीट अनुसूचित जाति महिला आरक्षित हो जाने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि भाजपा शीर्ष कमान मेयर पद के लिए किस महिला नेत्री को टिकट देगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भाजपा अपने ही पार्टी के वरिष्ठ महिला नेत्रियों में से ही किसी को मेयर की टिकट देती है या चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिलेगी।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment