Home » यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगरा मंडल के 15 कॉलेज किये डिबार

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगरा मंडल के 15 कॉलेज किये डिबार

by admin
UP Board of Secondary Education debarred 15 colleges of Agra Division

आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डिबार किये गए कॉलेजों की पहली सूची जारी की है जिसमें आगरा मंडल के 15 कॉलेज शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगरा जिले के 10, मथुरा के 4 और मैनपुरी के एक कॉलेज को डिबार किया है।

बताते चलें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए शुरू हुई केंद्र निर्धारण प्रक्रिया में कई कॉलेज की सूची जारी की है। केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 163 कॉलेजों को चिन्हित किया है। वहीं सूची में वह कॉलेज भी शामिल हैं जिनको डिबार किया गया है। इस सूची में आगरा के 10 कॉलेजों को शामिल किया गया है जो 2022 में परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे। जिसमें 9 कॉलेजों को 2027 व एक कॉलेज को 2023 तक डिबार किया गया है। इन कॉलेजों को वर्ष 2017 की परीक्षा में अहर्ता के बिना व्यक्तिगत परीक्षा के छात्रों के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करने के लिए परीक्षा समिति द्वारा डिबार किया गया है।

वहीं मैनपुरी के एक कॉलेज को 2024 तक के लिए डिबार किया गया है और मथुरा के 4 कॉलेज भी इसमें शामिल है जिन्हें 2022 तक डिबार किया गया है। इसके अलावा एटा के 5 कॉलेज भी डिबार हुए हैं।

डिबार कॉलेज के नाम –

  • राजकीय उ.मा. विद्यालय जगनेर आगरा
  • रोहत इंटर कॉलेज आगरा
  • नानिगराम उ.मा विद्यालय दुल्हारा सैंया आगरा
  • संत श्री आसाराम बापू इंटर कॉलेज शमसाबाद
  • एमएम शैरी कॉलेज आगरा
  • किसान उ.मा. विद्यालय बमरौली कटारा
  • डीएवी इंटर कॉलेज मोतीकटरा आगरा
  • एसएमएओ इंटर कॉलेज आगरा
  • रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल आगरा
  • शंकरलाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा आगरा
  • राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर मैनपुरी
  • सेठ प्रेम सुखदास जनता इंटर कॉलेज मथुरा
  • पं. मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल मथुरा
  • श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज मथुरा
  • हरिया इंटर कॉलेज मथुरा

Related Articles