Home » पर्यटन पुलिस ने न्यूज़ीलैंड पर्यटक को लौटाया खोया हुआ पासपोर्ट

पर्यटन पुलिस ने न्यूज़ीलैंड पर्यटक को लौटाया खोया हुआ पासपोर्ट

by admin

आगरा। अतिथि देवो भव: भारतीय संस्कृति की परंपरा है। इसी परंपरा के साथ विदेशी पर्यटकों का आदर सत्कार किया जाता है। इस परंपरा को पर्यटन पुलिस भी पर्यटकों की तमाम समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर चरितार्थ कर रही है। ऐसे ही कुछ नजारा पर्यटन थाने में देखने को मिला। पर्यटन पुलिस ने न्यूजीलैंड से ताजमहल निहारने के लिए आगरा आये पर्यटक मैथ्यू के खोए हुए पासपोर्ट को उन्हें सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ पासपोर्ट पाकर पर्यटक मैथ्यू बेहद खुश नजर आए और पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया।

बताया जाता है कि न्यूजीलैंड से आये पर्यटक मैथ्यू का ताजमहल भ्रमण के दौरान ताजमहल परिसर में पासपोर्ट गिर गया था और वो ताजभ्रमण के बाद आगरा फोर्ट चले गए थे। पर्यटन थाने पर कार्यरत उप निरीक्षक राजेश कुमार एवं कॉन्स्टेबल विद्या भूषण को ड्यूटी के दौरान पर्यटक का खोया हुआ पासपोर्ट ताजमहल परिसर में मिल गया। दोनों ने अपने अथक प्रयासों से पर्यटक मैथ्यू को खोज निकाला और कानूनी कार्यवाही के बाद उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया। अपने खोए हुए पासपोर्ट को पाकर पर्यटक मैथ्यू काफी उत्साहित नजर आए।

पर्यटक मैथ्यू ने उप निरीक्षक राजीव कुमार एवं कॉन्स्टेबल विद्या भूषण की भूरी भूरी प्रशंसा की और दोनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी जल्दी मेरा खोया हुआ पासपोर्ट मुझे प्रदान कर आप लोगों ने मेरी खोई पहचान प्रदान की है, इसके लिए आप को साधुवाद है।

Related Articles