Home » बेंगलुरु से आगरा आई महिला की तबीयत खराब होने पर पहुंची चिकित्सक टीम, पति को है कोरोना

बेंगलुरु से आगरा आई महिला की तबीयत खराब होने पर पहुंची चिकित्सक टीम, पति को है कोरोना

by admin

आगरा। शहर में एक ओर कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला मिली है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुँच गयी और जांच पड़ताल के लिए जिला अस्पताल ले आई जहाँ उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि महिला बेंगलुरु से आगरा आई है। महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है, वह जांच में कोरोना वायरस पॉजिटीव पाया गया है और वहां उसका उपचार चल रहा है। आगरा कैंट रेलवे कॉलोनी में महिला के परिजन रहते है। महिला परिजनों से मिलने आई थी। महिला की तबियत खराब होने पर उसे रेलवे हॉस्पिटल में दिखाया गया। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते रेलवे हॉस्पिटल ने तुरंत जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पास पहुँच गयी और जांच के लिए जिला अस्पताल ले आई।

चिकित्सकों ने बताया कि महिला की तबियत खराब है। ऐसा लगता है कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसलिए सेम्पलिंग के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Related Articles