Home » जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर से मिलकर लौट रहे युवक पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां

जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर से मिलकर लौट रहे युवक पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां

by admin

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारे जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े गोलीकांड की सूचना पुलिस को दी, घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय पुलिस गोलीकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की धरपकड़ में जुट गई है।

पूरा मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खंदारी इलाके का है। बताया जाता है कि गोलीकांड में घायल हुआ युवक फौगी यादव जिला जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से मिलकर आ रहा था। जैसे ही फौगी यादव जिला जेल से बाहर निकला, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। इस गोली कांड से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

उपचार के दौरान गोलीकांड में घायल हुआ फौगी यादव ने पुलिस के सामने गोली चलाने वालों के नाम भी खोले। घायल युवक ने बताया किया उसके ऊपर राघवेंद्र चौहान, दीपू सेंगर और मन्नू यादव ने हमला किया और जान से मारने की नीयत से गोलियां बरसा दी। गोलीकांड में घायल हुए फौगी यादव के बयान के बाद क्षेत्रीय पुलिस भी आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

बताया जाता है कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव और मुन्नू के बीच लम्बे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। पहले दोनों दोस्त हुआ करते थे लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जो अब खूनी दुश्मनी में बदल गयी है। कई बार दोनों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई है लेकिन इस समय मोनू यादव जिला जेल में निरुद्ध है और आज जिस पर हमला हुआ वो मोनू यादव का करीबी है।

इस घटना के बाद से घायल हुए युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन निजी अस्पताल पहुंच गए हैं और पुलिस से इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी सभी को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस गोलीकांड के अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles